लेबनान में एक के बाद एक पेजर धमाकों की चपेट में कम से कम 3 हज़ार जवान आए हैं जिनमे से कई की अंगुलियां इन धमाकों में खराब हो चुकी हैं।
लेबनान और सीरिया में हिजबुल्लाह सदस्यों के पास मौजूद पेजर डिवाइस फटने लगे और देखते ही देखते इन विस्फोट की चपेट में करीब 3 हजार हिजबुल्लाह लड़ाके आए हैं। करीब 5 हजार पेजर ब्लास्ट होने का अनुमान है। जानकारों का मानना है कि इस तरह के विस्फोट बिना किसी माहिर एजेंसी के बिना नहीं किए जा सकते हैं।
वहीँ इस कंपनी की ओर से कहा गया है कि इन पेजर्स के लिए हमारे ब्रांड का नाम ज़रूर उपयोग किया गया है लेकिन इन्हे यूरोप की एक कंपनी ने बनाया है।